संदेश

2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पीठ पर ढाल वही ढोता है, जिसने कमर में तलवार बांधी होती है।

जिसने तलवार बनाई, उसी ने ढाल भी बनाई। क्योंकि, तलवार बनाने वाला उसकी भयावहता से परिचित था, उसकी जघन्यता का साक्षी था। उसे हमेशा डर रहा कि यह धार कभी उसकी काया को भी रंजित कर सकती है। उसका रक्त बहा सकती है।  पीठ पर ढाल वही ढोता है, जिसने कमर में तलवार बांधी होती है। उन्हें ढाल भी रखने की आवश्यकता नहीं जो तलवार नहीं उठाते।  सशस्त्र मानव संगठनों के बनने के बाद ही किलेबंदी की अवधारणा आई। उन्हें किलों की भी आवश्यकता नहीं जो नि:शस्त्रीकरण के हामी हैं।  क्योंकि,  जो जितना क्रूर है, निर्दयी है। उसमें सहनशक्ति उतनी ही थोड़ी होती है। वह हमेशा इस बात से आतंकित रहता है कि पलटकर जब यह क्रूरता उसके साथ होगी तो उससे अपना बचाव कैसे करेगा! वह क्रूरता की परिधि जितनी पसारता है, उतना ही खुद को किलों में, आड़ में, ढाल में समेटता-छुपाता चलता है। मन में जब नकार सघन होता है, उतना ही वह पाशबद्ध होता जाता है। पाश कसते जाते हैं। जकड़न अस्तित्व को संकुचित करती जाती है। इसलिए क्रूरता संगठित अपराध होकर भी, उसकी कोई दुनिया नहीं होती है, उसकी सीमा काया तक सीमित है। क्रूर व्यक्ति अपने जैसे व्यवहार वालों को भी मैत्रीभाव स...

साइकिल की सहयात्रा

सड़क के किनारे खड़ा था। यात्रा तो करनी थी पर साधन नहीं था। ऐसे तो यात्राओं को साधन की जरूरत नहीं होती, चलने वाले के लिए तो डग भर धरती है, पाल के प्रसार भर सागर, पंख भर आकाश है। तब भी, अखंड काल को खंड में बांटने का अपरिहार्य अभ्यास है--'समय से पहुंचना'। सो, परामुखापेक्षा के भाव से सड़क पर सरपट दौड़ते वाहनों को निहार रहा था। उन्हीं में से किसी एक से मदद लेनी थी।  'मैं जहां खड़ा हूं, यहां सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं है। शुभ्र तने वाले अर्जुनों के पांत की परिधि से बंधी, और उसकी चार धारियों वाली कौड़ियों से पटी यह गांवों को जोड़ने वाली सड़क----अनगिनत वलय लेकर लोटी हुई हैं। संकरी लेकिन निर्दोष।' जिस पर हर कोई अपनी प्रतिबद्धताएं लिए भागा जा रहा है। दौड़ते वाहनों को डामर के किनारों की कच्ची पटान से कोई वास्ता नहीं। मैं इन्हीं उपेक्षित धारियों पर खड़ा हूं। सोच रहा हूं, कोई थोड़ा अलमस्त, थोड़ा मतवाला गुजर जाये तो शायद मुझे देख ले। उसी की गति में किनारों का ख्याल हो सकता है। यूं हर किसी को आवाज देना भी अच्छा नहीं। तभी एक लाल रंग की साइकिल वाला किशोर आकर ठहरता है, 'आपको कहीं चलना है,  ...